फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Changes in radio technology over time

वक्त के साथ रेडियो तकनीक में हुए बदलाव

Sun, 14 Feb 2021 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Changes in radio technology over time
वक्त के साथ रेडियो तकनीक में बदलाव हुए हैं। एफएम ने रेडियो को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। अब डिजिटल रेडियो एकदम नए ढंग से श्रोताओं के बीच उपलब्ध है। शनिवार को विश्व रेडियो दिवस पर उत्तरांचल विवि के मास कम्युनिकेशन विभाग में आयोजित गेस्ट लेक्चर में वक्ताओं ने यह बात कही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सूचना विभाग के फील्ड पब्लिसिटी अफसर अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि रेडियो पिछले कई दशकों से संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। बीच में एक समय ऐसा भी आया, जब रेडियो का इस्तेमाल काफी कम हो गया। लेकिन एफएम और डिजिटल रेडियो आने के बाद यह एक बार फिर लोकप्रिय हुआ है। साथ ही इसमें रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। इसके लिए भाषा पर मजबूत पकड़, स्पष्ट उच्चारण, बोलने की कलात्मक शैली, खबरों की समझ बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि वेब आधारित पत्रकारिता का बहुत तेजी से विकास हुआ है, जिसके चलते रेडियो के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि रेडियो में चेहरा नहीं बल्कि आवाज महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन स्मृति उनियाल, पवन डबराल और वेद प्रकाश ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed