फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   change in uttarakhand cabinet, cm rawat meet sonia gandhi.

उत्तराखंड कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी, हाईकमान में मिलेंगे CM

Tue, 26 Jul 2016 03:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 03:35 AM IST
विज्ञापन
change in uttarakhand cabinet, cm rawat meet sonia gandhi.
फाइल फोटो- हरीश रावत - फोटो : Getty

उत्तराखंड में हरीश रावत मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ दो खाली स्थान भरने की तैयारी हो रही है। मंत्रिमंडल में होने वाले बदलाव को लेकर हरीश रावत मंगलवार को दिल्ली में शीर्ष नेताओं से चर्चा करेंगे। उनकी मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से होनी है। 2017 के चुनावी समीकरण के साथ पार्टी में वरिष्ठ विधायकों की लंबी फौज दो खाली जगहों को भरने में रावत के लिए बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन


हरीश रावत लंबे समय से दबाव के बावजूद कैबिनेट में विस्तार और विभागों में फेरबदल को टालते आ रहे हैं। अब एक बार फिर से वरिष्ठ विधायकों का दबाव मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर है। इसी सिलसिले में सीएम कांग्रेस नेतृत्व से मिलकर इसका समाधान निकाल लेना चाहते हैं। मंत्रिमंडल के अलावा प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त और दो सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों को भरने पर भी चर्चा संभव है। लोकायुक्त को लेकर भी फैसला होना है लेकिन अभी तक फाइल राजभवन में है।
विज्ञापन


दरअसल सुरेंद्र राकेश के निधन के बाद करीब दो साल से एक मंत्री पद खाली है। जबकि दूसरा पद इस साल मार्च से हरक सिंह रावत के पार्टी छोड़ने के बाद से खाली है। पहले भी रावत को एक पद भरने में दिक्कतें थीं अब दो खाली पद भरना भी मुश्किल का काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मु‌स्लिम मतदाताओं को लुभाने का भी दबाव

change in uttarakhand cabinet, cm rawat meet sonia gandhi.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

सुरेंद्र राकेश हरिद्वार जिले से मंत्री थे। राज्य में हरिद्वार जिले में सर्वाधिक 11 विधानसभाएं हैं। सुरेंद्र राकेश के निधन के बाद से ही हरिद्वार से मंत्री बनाने की मांग उठती रही है। मंत्रिमंडल में किसी मुस्लिम नेता के न होने से एक खेमा मुस्लिम मंत्री की मांग कर रहा है। कांग्रेस के पास एक मात्र मुस्लिम विधायक के तौर पर फुरकान अहमद हैं। पार्टी का एक खेमा मानता है कि इसका लाभ राज्य की 17 मुस्लिम मतदाताओं से जुड़ी विधानसभाओं पर मिलेगा।

मंत्रिमंडल में दोनों खाली हुई सीटें गढ़वाल से हैं लिहाजा उसे वहीं से भरे जाने का दबाव है। जबकि कभी सीएम के खास रहे कुमाऊं के मयूख महर लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। नाराज मयूख ने योजना आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के बावजूद पदभार ग्रहण नहीं किया। वहीं सतपाल महाराज के करीबी रहे अनुसुइया प्रसाद मैखुरी, जीतराम, राजेंद्र भंडारी और गणेश गोदियाल पार्टी के प्रति वफादारी का इनाम चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed