{"_id":"5c01cd5ead210dfcfa1176813789c21f","slug":"change-in-patanjali-food-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव के खाद्य उत्पाद में हुआ बड़ा 'बदलाव'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव के खाद्य उत्पाद में हुआ बड़ा 'बदलाव'
डॉ. योगेश योगी/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 13 Dec 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामदेव की कंपनी पतंजलि के फूड प्रोडक्ट से आरोग्य शब्द हटा दिया गया है। पहले पतंजलि आरोग्य ब्रांड नेम से बिकने वाले खाद्य उत्पाद अब केवल पतंजलि के नाम से बाजार में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
कंपनी प्रबंधन ने रैपर बदले
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आरोग्य शब्द पर आपत्ति लगाई थी, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने रैपर बदल दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 16 अगस्त 2012 को कनखल स्थित दिव्य योग मंदिर के बिक्री केंद्र से नमक, बेसन आदि के सैंपल भरे थे।
विज्ञापन
आरोग्य शब्द पर आपत्ति लगाते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से रामदेव की कंपनी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। इसके बाद कई स्थानों से भी रामदेव की कंपनी को आरोग्य शब्द लिखने पर नोटिस मिलते रहे हैं।
विज्ञापन
जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने फूड प्रोडक्ट से आरोग्य शब्द हटा दिया है। नए रैपर के प्रोडक्ट बाजार में आ चुके हैं।