फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chandrayaan 3 Successfully Landing Political Leaders Celebration In Uttarakhand

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान की कामयाबी पर खुशी से झूम उठा हर आम-ओ-खास, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

Wed, 23 Aug 2023 09:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Aug 2023 09:36 PM IST
सार

सभी ने भारत को दुनिया में अलग और अनूठी पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मिशन के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Chandrayaan 3 Successfully Landing Political Leaders Celebration In Uttarakhand
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-तीन का लैंडर विक्रम जैसे ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, प्रदेश का हर आम ओ खास खुशी से झूम उठा। मंत्री, राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, बच्चे, बड़े सभी टीवी पर सीधा प्रसारण के जरिये इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी बने।

विज्ञापन


सभी ने भारत को दुनिया में अलग और अनूठी पहचान दिलाने वाले वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मिशन के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


Chandrayaan 3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, जश्न में डूबा उत्तराखंड, लगे भारत माता की जय के नारे, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोाशी, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, महापौर सुनील उनियाल गामा व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्षा नेहा जोशी समेत भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल व अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने घंटाघर पर आतिशबाजी व मिठाई बांटी। इसके साथ ही सभी को शुभकामनाएं दीं।

यह ऐतिहासिक सफलता है। इसके लिए सभी वैज्ञानिकों, पीएम मोदी और देशवासियों को बधाई। भारत के बढ़ते सामार्थ्य और विकसित देश बनने का स्पष्ट संकेत है कि चांद की धरती से दुनिया ने आज देख लिया। इस सफलता के लिए रात दिन एक करने वाले हमारे वैज्ञानिकों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। 
- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

पीएम मोदी व इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई। आज देश को उन पर गर्व है। आज के दिन को इतिहास में सदा-सदा के लिए याद किया जाएगा। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा है। 
- अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

यह अविस्मरणीय पल और अतुलनीय उपलब्धि है। पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया जो अब तक किसी ने नहीं किया था। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में जो दुनिया के लिए असंभव था, उस पर उतर कर एक असंभव कार्य करके दिखाया।
- नरेश बंसल, राज्यसभा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed