फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chandra Grahan 2023 Chardham Yatra doors were opened after purification in Brahma Muhurta lunar eclipse

Chandra Grahan 2023: ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के बाद खुले चारों धामों के कपाट, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Sun, 29 Oct 2023 11:37 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 29 Oct 2023 11:37 AM IST
सार

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शनिवार को देखा गया। चंद्रग्रहण के चलते चारों धामों के कपाट बंद किए गए थे, जोकि आज सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 Chardham Yatra doors were opened after purification in Brahma Muhurta lunar eclipse
चंद्रग्रहण के बाद खुले बदरीनाथ धाम के कपाट - फोटो : amar ujala

विस्तार

चंद्रग्रहण के बाद आज सुबह 4.30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के बाद चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि आज रविवार सुबह से मंदिर में दैनिक पूजा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन

यमुनोत्री धाम में भी सुबह शुद्धिकरण के पश्चात मंदिर खोल दिया गया है। यहां श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। वहीं ग्रहण काल समाप्त होने के बाद सुबह से हर की पैड़ी पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दान और पूजा कर अपने लिए मनोवांछित फल की कामना की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kotdwar : कोटद्वार से आनंद विहार के लिए दौड़ी ट्रेन, पहले दिन राजधानी के लिए रवाना हुए 150 यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देखा गया। यह आंशिक चंद्र ग्रहण था जिसकी शुरुआत रात 1:05 बजे से हुई और यह 2:24 बजे तक दिखाई दिया। एक घंटा 19 मिनट तक रहे चंद्र ग्रहण को दुनिया के अलग-अलग देशों के साथ भारत में भी देखा गया। सबसे पहले महाराष्ट्र के चेंबूर में चंद्र ग्रहण नजर आया, तो आखिर में गुजरात के राजकोट इसे देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed