{"_id":"56e3321a4f1c1b7d248b45a1","slug":"chandigarh-youth-congress-president-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू हो भिड़ी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की कार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू हो भिड़ी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की कार, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 12 Mar 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
मनिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह धर्मावाला में हुए सड़क हादसे में चंडीगढ़ के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गए है। वहीं, मनिंदर की मौत से यूथ कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
मनिंदर सिंह (33) पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गोविंदपुरा मनी माजरा चंडीगढ़ किसी काम से देहरादून आए हुए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह चंडीगढ़ लौटते समय धर्मावाला चौकी के समीप सुबह करीब 10:40 बजे शिमला बाईपास रोड पर उनकी तेज रफ्तार कार (सीएच-01-बीडी-3766) सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर से टकरा गई। जिसमें कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
कार का एयर बैग फटा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एयर बैग तक भी फट गया। इस टक्कर में मनिंदर के सिर के पीछे वाले हिस्से में गंभीर चोटें आई। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, कार से बरामद हुए मोबाइल से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की पहचान हो सकी। मनिंदर की मौत की खबर लगते ही उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भुवन कापड़ी, संग्राम सिंह पुंडीर, शम्मी प्रकाश, नितिन नैथानी, यश शर्मा, अरुण बिष्ट आदि अस्पताल पहुंचे। दोपहर बाद पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ चंडीगढ़ ले गए।