फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chandigarh lost big at the hands of Puducherry

पुडुचेरी के हाथों चंडीगढ़ को मिली बड़ी हार

Tue, 08 Oct 2019 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh lost big at the hands of Puducherry
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में पुडुचेरी ने प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर काबिज चंडीगढ़ टीम को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर ग्रुप में उलटफेर कर दिया। पुडुचेरी ने चंडीगढ़ को महज 152 रनों पर ढेर कर दिया, जवाब में पुडुचेरी के बल्लेबाजों ने 153 रनों के लक्ष्य को दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। कार्थिक ने 70 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में हुए मैच में चंडीगढ़ की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। चंडीगढ़ के स्टार प्लेयर मनन वोहरा समेत कोई बल्लेबाज कमाल नहीं कर सका। पुडुचेरी के गेंदबाजी आक्रमण के सामने चंडीगढ़ के बल्लेबाज क्रीज पर जूझते नजर आए। मनन वोहरा 1, अर्जुन आजाद शून्य पर आउट हुए। उदय कौल ने संयम का परिचय देते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन 34 रनों के स्कोर पर वो भी आउट हो गए। उनके अलावा शिवम भांबरी 2, बिपुल शर्मा 14, प्रीत कमल 11, एके कौशिक 7, गुरिंदर सिंह 14, जसकरनदीप सिंह 36, श्रेष्ठ निरमोही 11 व बरिंदर सिंह ने दो रन बनाए। चंडीगढ़ टीम 45.3 ओवर पर 152 रन पर ऑल आउट हो गई। सागर उदेशी ने तीन, विनय कुमार, सागर त्रिवेदी ने दो-दो व सुरेश कुमार ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

153 रनों का पीछा करने उतरी पुडुचेरी के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को बेहतर शुरुआत दिलाई। केबी अरुण 34 रनों की अहम पारी खेलकर विकेट गवां बैठे। दूसरी ओर से एस कार्थिक क्रीज पर टिककर लगातार शॉट लगाते रहे। कार्थिक ने नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। रोहित ने 28 व पीके डोगरा ने नाबाद 11 रनों की पारी खेलकर कार्थिक का साथ दिया। 26 ओवर पर पुडुचेरी ने दो विकेट के नुकसान पर155 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोहरा ऑब्सट्रक्शन से दिए आउट
चंडीगढ़ के स्टार प्लेयर मनन वोहरा का ऑब्सट्रक्शन (फील्डिंग में व्यवधान) के रूप में आउट होना भी चर्चा का केंद्र बना रहा। दरअसल, मनन वोहरा बैटिंग करते समय विकेट की ओर जा रही गेंद के सामने आ गए। इस पर पुडुचेरी के खिलाड़ियों ने अंपायर से फील्डिंग में व्यवधान करने को लेकर अपील की। इस पर अंपायर ने ऑब्सट्रक्शन नियम के तहत वोहरा को आउट करार दिया। वोहरा एक रन पर पवेलियन लौटे।
उत्तराखंड की जीत और चंडीगढ़ की हार से बदले समीकरण
देहरादून। प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर काबिज चंडीगढ़ टीम को पुडुचेरी के हाथों मिली हार से ग्रुप में समीकरण भी बदल गए हैं। अभी तक 14 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज चंडीगढ़ को पुडुचेरी ने हराकर 16 अंक हासिल कर लिए हैं। इसी के साथ पुडुचेरी ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, उत्तराखंड टीम भी अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर चार अंक हासिल करके 14 अंकों पर पहुंच गई है और अब उत्तराखंड टीम, चंडीगढ़ के साथ 14 अंकों की बराबरी पर आ गई है। हालांकि, रन रेट पर नजर डालें तो चंडीगढ़ उत्तराखंड से थोड़ा बेहतर है।

बता दें, प्लेट ग्रुप में पुडुचेरी, चंडीगढ़ व उत्तराखंड के बीच शीर्ष पर बने रहने की जंग भी छिड़ी हुई है। तीनों ही टीमें सर्वाधिक अंक हासिल करके ग्रुप में शीर्ष पर बने रहना चाहेंगी। इसके लिए अब तीनों ही टीमों को अपने शेष मुकाबले में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी हो गया है। बता दें कि नॉक आउट राउंड के लिए हर ग्रुप में सर्वाधिक अंक वाली एक-एक टीम क्वालीफाई करेगी।
अंक तालिका
टीम, मैच, अंक
पुडुचेरी, 5, 16
चंडीगढ़, 5, 14
उत्तराखंड, 5, 12
असम, 5, 12
मेघालय, 5, 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed