फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chance of rain with strong wind in many districts of Uttarakhand today, yellow alert issued

उत्तराखंड : पहाड़ के कई जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी

Mon, 02 May 2022 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 01:41 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बदला मौसम का मिजाज। छह व सात मई को भी पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मौसम के बदले मिजाज से जहां सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है, वहीं मंगलवार को राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Chance of rain with strong wind in many districts of Uttarakhand today, yellow alert issued
पिथौरागढ़ file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के गठजोड़ ने मैदान से लेकर पहाड़ तक का मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मौसम के बदले मिजाज से जहां सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना है, वहीं मंगलवार को राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों ने बारिश के साथ ही कहीं-कहीं बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, तीन मई को पूरे प्रदेश में बारिश होने के बाद चार व पांच मई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ही बारिश होगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम के बदले मिजाज के चलते छह व सात मई को एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


बकौल विक्रम सिंह, पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ तेज गर्जना संग बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से  हवाओें के चलने की भी संभावना है। फिलहाल यदि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता व बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलता है तो न सिर्फ मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश हो सकती, वरन वनाग्नि से धधक रहे जंगलों को भी तबाह होने से बचाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed