{"_id":"d32da8c14b167a03764d57c87bed2c22","slug":"champion-says-firing-on-occasion-is-our-custom","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े उतार विधायक बोले, 'गोली चलाते थे, चलाते रहेंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े उतार विधायक बोले, 'गोली चलाते थे, चलाते रहेंगे'
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 28 Oct 2013 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में लाल बत्ती छीने जाने का खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह पर रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ा है। उनका अपना विशिष्ट अंदाज, अलबेले बोल जारी हैं।
विज्ञापन
रविवार की रात गुरुकुल कांगड़ी विवि के मंच पर उन्होंने कपड़े उताकर अपनी बॉडी दिखाई और साथ ही विवादित बयान भी दे डाला कि गोली चलाते थे, चलाते हैं और चलाते रहेंगे।
विज्ञापन
पढें, छेडखानी से रोका तो नाबालिग पर लगाई आग
विज्ञापन
शर्ट उतारी और फिर बनियान भी उतारी
अपने बड़बोले बयानों से राज्य गुरुकुल कांगड़ी विवि के इंजीनियरिंग संकाय में रविवार की देररात आयोजित ज्ञानाग्नि कार्यक्रम में पहुंचे कुंवर प्रणव सिंह ने मंच पर पहले अपनी शर्ट उतारी और फिर बनियान भी उतार दिया।
उन्होंने एक पहलवान की तरह अपने शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया। छात्रों के साथ उन्होंने एक गीत की धुन पर ठुमके लगाए। इसके बाद मंच से बोलने की बारी आई तो प्रणव सिंह की जुबान से अलबेले बोल फूट पड़े।
पढें, मोदी कहते रहें हमें तो शुद्घ देसी लाभ होगा: अंबिका
राजाओं का शौक
गोली प्रकरण का स्वयं ही जिक्र करते हुए कहा कि वह राजघराने के हैं। गोली चलाना राजाओं का शौक होता है। वह गोली चलाते थे, चलाते हैं और चलाते रहेंगे।
पढें, बाहर से ताला अंदर आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी
उन्होंने यहां तक कह डाला कि गोली चलाना राजाओं का रिवाज रहा है और रिवाज कानून से ऊपर होते हैं। यह भी कहा कि गोली चलाना उनके खून में है। हालांकि बाद में उन्होंने यह भी जोड़ा कि कभी किसी मजलूम पर गोली नहीं चलाई, किसी गरीब की झोपड़ी नहीं उजाड़ी।