{"_id":"6460d7bbb4880f570e05aac3","slug":"champawat-news-boy-death-due-to-drown-in-saryu-river-on-indo-nepal-border-2023-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champawat: भारत-नेपाल सीमा पर सरयू नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SSB के जवानों ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: भारत-नेपाल सीमा पर सरयू नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, SSB के जवानों ने निकाला शव
Sun, 14 May 2023 06:21 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 14 May 2023 06:21 PM IST
सार
युवक के डूबने की खबर लगते ही एसएसबी के जवान और ग्रामीण वहां पहुंचे और युवक को नदी से निकाला और लोहाघाट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सरयू नदी में डूबा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के चंपावत जिले में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। भारत नेपाल सीमा पर पंचेश्वर में सरयू नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जाख निवासी 19 वर्षीय सचिन बिष्ट शाम को नदी में नहाने गया था।
विज्ञापन
Chardham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
दौरान वह तेज बहाव में बह गया। युवक के डूबने की खबर लगते ही एसएसबी के जवान और ग्रामीण वहां पहुंचे और युवक को नदी से निकाला और लोहाघाट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन