फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chamoli sisters diseases not recognize.

MRI से पता नहीं चली बहनों की रहस्यमय बीमारी

Sat, 12 Dec 2015 05:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Dec 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन
chamoli sisters diseases not recognize.

चमोली जिले के कांडा गांव निवासी दोनों बहनों की रहस्यमय बीमारी के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है।

विज्ञापन


लगातार दूसरे दिन भी दोनों बहनों की एमआरआई समेत अन्य जांचें की गई, लेकिन जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर दोनों बहनों का हाल-चाल जाना।

बता दें कि चमोली के कांडा गांव निवासी दिलीप सिंह की तीन में से दो बेटियों को यह रहस्यमय बीमारी है। उनकी बेटी रुचि और विजया पिछले तीन सालों से रोशनी में आंखें नहीं खोल पाती है। रोशनी से आंखें चौंधियाने पर दोनों गिर पड़ती है।
विज्ञापन


अमर उजाला में यह मामला प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोनों के उपचार में मदद की। इसके बाद दोनों बहनों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बृहस्पतिवार को जांच में दोनों बहनों को आंखों से संबंधित कोई बीमारी ना होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दून अस्पताल में दोनों बहनों की एमआरआई जांच की गई। जांच में भी किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली है। इसके बाद उनके कुछ अन्य टेस्ट भी किए गए। दून अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरएस असवाल ने बताया कि फिलहाल दोनों बहनों की जांच सामान्य मिली है। दोनों बहनों में किसी भी बीमारी का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed