{"_id":"6a2514e907aab342830a2d7d","slug":"chamoli-news-no-road-in-airtha-village-villagers-carried-pregnant-woman-five-kilometers-from-dandi-to-hospital-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: ऐरठा गांव में सड़क नहीं; ग्रामीणों ने प्रसव पीड़िता को डंडी से पांच किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: ऐरठा गांव में सड़क नहीं; ग्रामीणों ने प्रसव पीड़िता को डंडी से पांच किमी पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल
Sun, 07 Jun 2026 12:30 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:30 PM IST
सार
चमोली के ऐरठा गांव में स्वीकृति के बाद भी आज तक सड़क नहीं बनी। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आज भी एक प्रसव पीड़िता को ग्रामीण डंडी कंडी के सहारे सड़क तक लाए।
विज्ञापन
डंडी कंडी से प्रसव पीड़िता को पहुंचाया अस्पताल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देवाल ब्लॉक के ऐरठा गांव में सड़क न होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क न होने पर रविवार को प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला गोमती देवी को ग्रामीणों ने डंडी से पांच किलोमीटर पैदल चलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रेम देवी ने बताया कि अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव ऐरठा के लिए 2021 में आठ किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई, लेकिन स्वीकृति के पांच साल बीत जाने के बाद भी गांव में सड़क नहीं पहुंची। ऐसे में गर्भवती व बीमार को डंडी से अस्पताल ले जाने को ग्रामीण मजबूर हैं।
विज्ञापन
Uttarkashi: डोडीताल ट्रैक पर गए पूर्वी दिल्ली निवासी ट्रेकर की मौत, बिना गाइड के गया था दस सदस्यीय दल
विज्ञापन
लोनिवि के एई जेके टम्टा ने बताया कि स्वीकृत आठ किमी की पदमल्ला- कंजेरू- ऐरठा मार्ग पर पदमल्ला के कुछ ग्रामीणों की आपत्ति के कारण सडक की फाइल रुकी है। गांव के भवान राम, प्रताप राम, कैलाश, खिलाप, नंदन, प्रकाश राम, दयाल, प्रमिला देवी, विमला नदी, हिमांती आदि ने प्रसव पीड़ा सी पीड़ित महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया।