फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Malethi kshetra panchayat bypoll sees slow voting only 20 35% turnout recorded by 11:30 AM

चमोली: मलेठी क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में मतदान की धीमी रफ्तार, सुबह 11:30 बजे तक 20 से 35 प्रतिशत मतदान

Mon, 12 Oct 2026 03:32 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग/नंदासैण।
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग/नंदासैण। Published by: Renu Saklani Updated Mon, 12 Oct 2026 03:32 PM IST
सार

चमोली के मलेठी वार्ड में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हो रहे उपचुनाव में पहले पहर मतदाताओं का उत्साह कम नजर आया। सुबह 11:30 बजे तक चारों बूथों पर करीब 20 से 35 प्रतिशत मतदान दर्ज होने की जानकारी मिली। मतदाता सूची में नए नाम जुड़ने के बावजूद कई केंद्रों पर आवाजाही कम रही।

विज्ञापन
Chamoli News Malethi kshetra panchayat bypoll sees slow voting only 20 35% turnout recorded by 11:30 AM
मतदान करने पहुंची महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार को मलेठी वार्ड में उपचुनाव की शुरुआत धीमी रही। मतदान शुरू होने के बाद से ही बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही कम नजर आई। सुबह 11:30 बजे तक चारों बूथों पर लगभग 20 से 35 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी सामने आई।

विज्ञापन


मलेठी वार्ड के अंतर्गत मलेठी में दो बूथ हैं, जबकि ऐरोली और मालई में एक-एक बूथ है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मलेठी में दोनों बूथों पर मिलाकर लगभग 700, ऐरोली में 247 और मालई में करीब 520 मतदाता हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: 2027 में फिर जमीन तलाशेगा उक्रांद सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा, इस रणनीति पर मंथन कर रही पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार मतदाता सूची में कुछ नए मतदाताओं के नाम भी जुड़े हैं। इसके बावजूद मतदान को लेकर लोगों में खास उत्साह नजर नहीं आया। सुबह के समय बूथों पर इक्का-दुक्का मतदाता ही पहुंचते दिखाई दिए। मतदान केंद्रों पर भीड़ नहीं होने से मतदान की रफ्तार धीमी बनी रही। हालांकि, मतदान के लिए अभी समय शेष होने के कारण दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed