फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News female bear and her cub Died after got hit by transformer of sewer treatment plant

Chamoli: नमामि गंगे के STP में लगे ट्रांसफार्मर में दौड़ा करंट, चपेट में आने से मादा भालू और उसके बच्चे की मौत

Wed, 27 Nov 2024 06:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Nov 2024 06:21 PM IST
सार

Uttarakhand News: अधिकारियों का कहना है कि बच्चा ट्रांसफार्मर के आगे पड़ा मिला। जिससे प्रतीत होता है कि पहले बच्चा ट्रांसफार्मर के करंट से झुलस गया, जिसके बाद उसकी मां उसे बचाने वहां पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गई

विज्ञापन
Chamoli News female bear and her cub Died after got hit by transformer of sewer treatment plant
भालू और उसके बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपेश्वर में नमामि गंगे के एसटीपी पर लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक मादा भालू और उसके बच्चे की मौत हो गई है। केदारनाथ वन प्रभाग की टीम ने दोनों का पोस्टमार्टम करने के बाद जला दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर के वैतरणी क्षेत्र में नमामि गंगे का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थित है। बुधवार को नमामि गंगे के कर्मचारियों ने वन प्रभाग के अधिकारियों को ट्रांसफार्मर में दो भालुओं के करंट लगने से मौत होने की सूचना दी। जिस पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ तरुण एस और एसडीओ जुगल किशोर चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों भालू को मृत अवस्था में रस्सी के सहारे ट्रांसफार्मर से मुक्त किया गया। पशु चिकित्सक डॉ. पुनीत भट्ट और डॉ. गीतांजलि ने दोनों का पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने दोनों को जला दिया।
विज्ञापन


एसडीओ जुगल किशोर चौहान ने कहा कि मादा भालू करीब छह साल की थी, जबकि उसका बच्चा 11 माह का था। उन्होंने बताया कि यह घटना बीती रात को हुई। बच्चा ट्रांसफार्मर के आगे पड़ा मिला। जिससे प्रतीत होता है कि पहले बच्चा ट्रांसफार्मर के करंट से झुलस गया, जिसके बाद उसकी मां उसे बचाने वहां पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गई, जिससे दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Tehri News:  वन विभाग की टीम ने आदमखोर गुलदार को किया ढेर, घनसाली-भिलांगना के तीन मासूमों को बनाया था निवाला

फिर सवालों के घेरे में एसटीपी प्लांट
नमामि गंगे का एसटीपी प्लांट फिर सवालों के घेरे में आ गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जंगल से लगे इस प्लांट में बिजली का ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा गया है। इसके इर्द-गिर्द सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिससे जंगली जानवरों के लिए यह ट्रांसफार्मर खतरे का सबब बना हुआ है।

बता दें कि गत वर्ष 19 जुलाई को चमोली में स्थित एसटीपी प्लांट पर करंट फैलने से 16 लोग अकाल मौत का शिकार हो गए थे। इसके बाद से प्रशासन लगातार प्लांटों की सुरक्षा को लेकर बैठक करता है। लेकिन वैतरणी में स्थित प्लांट पर सुरक्षा के इंतजाम अभी भी नाकाफी हैं।

इधर, जल संस्थान के ईई एसके श्रीवास्तव का कहना है कि चमोली करंट हादसे के बाद सभी एसटीपी की सुरक्षा की गई है। वैतरणी में एसटीपी के ट्रांसफार्मर के इर्द-गिर्द लकड़ी और लोहे के एंगल की बैरिकेटिंग की गई है। भालू व उसका बच्चा बैरिकेटिंग को लांघकर ट्रांसफार्मर तक पहुंच गए और करंट की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed