फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chamoli News bear attacked villager while he was working in field in Kalgoth village

चमोली: कलगोठ गांव में खेत में काम करने के दौरान भालू ने ग्रामीण पर किया हमला, कुर्सी के सहारे पहुंचाया अस्पताल

Mon, 07 Sep 2026 07:08 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 07 Sep 2026 07:08 PM IST
सार

ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Chamoli News bear attacked villager while he was working in field in Kalgoth village
ग्रामीण का हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दूरस्थ कलगोठ गांव में सोमवार को खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में सड़क न होने पर ग्रामीणों ने उसे कुर्सी के सहारे सड़क तक पहुंचाया और फिर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।

विज्ञापन


कलगोठ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (48) पुत्र शेर सिंह सोमवार सुबह करीब 11 बजे गांव से लगभग एक किलोमीटर ऊपर खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। वीरेंद्र के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाया। लोगों के शोर मचाने पर भालू वहां से भाग गया लेकिन तब तक वीरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन


चमोली: स्कूल जा रहे थे बच्चे, अचानक सामने आ धमका भालू, दो शावक भी थे साथ, चिल्लाते हुए जान बचाकर दौड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उन्हें कुर्सी के सहारे गांव से सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद वाहन से उन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया जहां उनका उपचार शुरू किया गया। ग्राम प्रधान सहदेव सिंह ने बताया कि भालू के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत है। लोग खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू से निजात दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed