{"_id":"68b5cc3b97b1846f9804caae","slug":"chamoli-news-bear-attacked-a-woman-who-went-to-collect-grass-in-nandanagar-badly-injured-her-died-on-the-spo-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नंदानगर में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नंदानगर में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह किया घायल, मौके पर हुई मौत
Mon, 01 Sep 2025 10:19 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:19 PM IST
सार
झाड़ी में दो बच्चों के साथ घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। साथ गई महिला ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
भालू
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
खेतों में घास लेने गई महिला पर भालू ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीण महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में लेकर आए लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह तांगला गांव की बसंती देवी (50) पत्नी जगत सिंह घास लेने के लिए घटबगड़ तोक गई थीं। वहीं झाड़ी में दो बच्चों के साथ घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। साथ घास लेने गई दूसरी महिला ने शोर मचाया तो भालू और उसे बच्चे भाग गए।
विज्ञापन
Uttarakhand: देहरादून और उत्तरकाशी में बारिश का रेड अलर्ट, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, खतरे के निशान पर नदियां
विज्ञापन
महिला ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण भगवती प्रसाद मैंदोली ने बताया कि लहूलुहान हुई बसंती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।