फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News: Army soldier jumped into the river to save his friend, saved him but lost his own life

Chamoli News: दोस्त को बचाने नदी में कूदा सेना का जवान, उसे बचाया पर खुद की चली गई जान

Wed, 11 Jun 2025 11:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Jun 2025 11:51 PM IST
सार

पुनेरा गदेरे व नंदाकिनी के संगम पर सभी दोस्त नहाने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक नहाते समय एक युवक गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा, सुनील उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया।

विज्ञापन
Chamoli News: Army soldier jumped into the river to save his friend, saved him but lost his own life
नदी में डूबा सेना का जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्त को बचाने नदी में कूदे कुमजुक गांव निवासी सेना के जवान सुनील रावत ने नदी के भंवर में फंसने से दम तोड़ दिया। मौत की खबर से उनके घर में कोहराम मच गया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाल लिया है। 

विज्ञापन


गढ़वाल राइफल में तैनात सुनील रावत (25) भटिंडा पंजाब में तैनात थे। वह छुट्टी पर इन दिनों देव पूजा के लिए घर आए हुए थे। बुधवार को वह गांव के तीन दोस्त बादल, उत्तम और रितिक रावत के साथ नहाने के लिए सुतोल मोटर मार्ग के नीचे पुनेरा गदेरे में गए। यहां पुनेरा गदेरे व नंदाकिनी के संगम पर सभी दोस्त नहाने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक नहाते समय एक युवक गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा, सुनील उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। दोस्त को तो उसने बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद पत्थर के बीच भंवर में फंस गया और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया। सड़क पर आवाजाही कर रहे लोग भी उसे बचाने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी वे सफल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


Haridwar: धनौरी गंगनहर में डूबे बेटे को बचाने कूदे पिता, साथ में बेटी भी गिरी, तीनों की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर नंदानगर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन नदी गहरी होने और सुनील पत्थरों में फंसा होने के चलते एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया गया है। सुनील रावत अविवाहित थे, उसकी मौत की खबर से माता-पिता, छोटे भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। नंदानगर थानाध्यक्ष नरेंद्र रावत ने बताया कि शव को गहरे पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed