{"_id":"68499150d5417581bf095d58","slug":"haridwar-news-father-and-two-children-drowned-in-dhanauri-ganga-nahar-missing-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: धनौरी गंगनहर में डूबे बेटे को बचाने कूदे पिता, साथ में बेटी भी गिरी, तीनों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: धनौरी गंगनहर में डूबे बेटे को बचाने कूदे पिता, साथ में बेटी भी गिरी, तीनों की तलाश जारी
Wed, 11 Jun 2025 08:04 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 11 Jun 2025 08:04 PM IST
सार
Haridwar News: यूपी से आए मेहंदी हसन धनोरी बावनदर्रे के नई गंगनहर में घूमने के लिए गए थे। इस दौरान वह गंगनहर की पटरी पर बैठे थे। अचानक संतुलन बिगड़ा और गंगनहर में गिरकर लापता हो गए।
विज्ञापन
दो बच्चे और पिता गंगनहर में डूबे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरिद्वार के धनौरी में गंगनहर में दो बच्चों समेत पिता भी डूबकर लापता हो गए। जल पुलिस ने तीनों की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के पंजाब नगर सरकारी अस्पताल मोहल्ला, थाना सिविल लाइन कोतवाली रामपुर निवासी मेहंदी हसन अपने परिवार के साथ कलियर दरगाह पर आए थे।
विज्ञापन
Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल...डॉक्टरों के हुए बंपर तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती
विज्ञापन
बुधवार को मेहंदी हसन धनोरी बावनदर्रे के नई गंगनहर में घूमने के लिए चले गए। इसी दौरान मेहंदी हसन के साथ उनकी दस वर्षीय बच्ची और 15 वर्षीय लड़का तौफीक भी था। ये सभी गंगनहर में पैर डालकर बैठे थे।
Trending Videos
बेटे को बचाने कूदे थे पिता, बेटी भी गिरी
इसी दौरान तौफीक पानी के बहाव में आ गया और बह गया। बेटे को बचाने के चक्कर मे पिता भी बेटी को नहर पटरी पर बैठाकर गंगनहर मे कूद गए। इसी दौरान बेटी का भी संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर में गिर गई। इस दौरान तीनों गंगनहर मे डूबकर लापता हो गए। चौकी प्रभारी पुष्कर चौहान ने कहा कि जल पुलिस द्वारा गंगनहर मे तलाश की जा रही है।