{"_id":"5d50df9d8ebc3e6ca06b7ce8","slug":"chamoli-nandakini-and-other-rivers-overflow-rain-landslide-3-shops-drown-3-people-missing-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोलीः नंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन दुकानें बहीं, तीन लोग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोलीः नंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन दुकानें बहीं, तीन लोग लापता
Mon, 12 Aug 2019 09:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 12 Aug 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
चमोली में बारिश, भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के गोपेश्वर के चमोली जिले के घाट विकास खंड में अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बांजबगड़ गांव में आवासीय मकान के पीछे हुए भूस्खलन के कारण मां और बेटी मलबे में दब गईं हैं। जबकि बांजबगड़ गांव के ही औली तोक में भी एक किशोरी के मलबे में दबे होने की सूचना है।
विज्ञापन
चुफलागाड और नंदाकिनी के उफान पर आने से घाट बाजार में तीन दुकानें बह गई हैं। घाट-बांजबगड़ मोटर मार्ग पर गरणी गांव में पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण दो वाहन और एक मकान मलबे में दब गया है।
विज्ञापन
मोख घाटी में मोक्ष नदी के उफान पर आने से कई आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में तहसील और आपदा टीमें राहत, बचाव कार्य में जुट गई हैं। अभी भी क्षेत्र में बारिश हो रही है।
विज्ञापन
वहीं, बदरीनाथ हाईवे बाजपुर, कौड़िया, लामबगड़ और कंचनगंगा में अवरुद्ध है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे यात्री जगह-जगह हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। चमोली जिले में भूस्खलन के कारण 14 संपर्क मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे भी जिले में भारी बारिश का कहर जारी है।