फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Latest News: Fire Broke Out into Five House, All Things Burnt

उत्तराखंड: चमोली के जुवाग्वाड़ गांव में लगी भीषण आग, पांच घर जलकर हुए राख

Mon, 19 Oct 2020 08:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Oct 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Chamoli Latest News: Fire Broke Out into Five House, All Things Burnt
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले के विकास खंड जोशीमठ के जुवाग्वाड़ गांव में आग की चपेट में आने से पांच आवासीय घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाकर अन्य घरों को किसी तरह से बचाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जुवाग्वाड गांव के नीचे दोपहर के समय अचानक आग दहकने लगी। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आग तेजी से घरों तक पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीण प्रेम बुटोला ने बताया कि आग लगने से जापी देवी, रुद्र सिंह राणा, मदन सिंह, चेता देवी, के पुराने लकड़ी के बने आवासीय भवन जलकर राख हो गए हैं। 

विज्ञापन

शॉर्ट शर्किट होने से लगी आग

ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू किया। कुछ अन्य भवनों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि गांव के ऊपर से गुज़र रही हाईटेंशन लाइन से चिंगारी सूखी घास पर गिरी और घरों में आग तेजी से फैल गई। 

आग लगने से घरों को तो नुकसान हुआ ही है। साथ ही सारी घास और लकड़ी भी जलकर नष्ट हो गई हैं। उपजिलाधिकारी जोशीमठ अनिल चन्याल ने बताया कि गांव में राजस्व टीम भेज दी गई है। आग के कारणों की जानकारी ली जा रही है। साथ ही नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed