{"_id":"64ead6e70c18e099cd0cabb4","slug":"chamoli-district-got-scotch-award-at-the-national-level-cm-pushkar-singh-dhami-congratulated-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चमोली जिले को मिला राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड, सीएम धामी ने थपथपाई डीएम और सीडीओ की पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चमोली जिले को मिला राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच अवार्ड, सीएम धामी ने थपथपाई डीएम और सीडीओ की पीठ
Sun, 27 Aug 2023 11:13 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:13 AM IST
सार
94 स्कॉच समिट कॉन्स्टीट्यूशन क्लब इंडिया नई दिल्ली में स्कॉच ग्रुप इंडिया की ओर से यह अवार्ड दिया गया। चमोली के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. महेश कोहली तत्कालीन जिला विकास अधिकारी चमोली और संजय पुरोहित ग्रामीण वित्त समन्वयक उपासक चमोली ग्रामीण विकास ने यह अवार्ड प्राप्त किया।
विज्ञापन
चमोली को मिला अवॉर्ड
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चमोली जिले को आजीविका संवर्धन की विभिन्न गतिविधियाें के लिए स्कॉच अवार्ड में सिल्वर श्रेणी मिली है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार का प्रोत्साहन मिलने से आजीविका संवर्धन के प्रयासों को बल मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के प्रयासों की सराहना की। शनिवार को 94 स्कॉच समिट कॉन्स्टीट्यूशन क्लब इंडिया नई दिल्ली में स्कॉच ग्रुप इंडिया की ओर से यह अवार्ड दिया गया। चमोली के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. महेश कोहली तत्कालीन जिला विकास अधिकारी चमोली और संजय पुरोहित ग्रामीण वित्त समन्वयक उपासक चमोली ग्रामीण विकास ने यह अवार्ड प्राप्त किया।
विज्ञापन
समूहों को बैंक लिंकेज के साथ व्यवसाय के लिए ऋण भी उपलब्ध
चमोली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की ओर से सदस्यों को ओर से लेंटाना फर्नीचर निर्माण, फल संरक्षण, पिरुल से बने उपयोगी सामान, धूप-अगरबत्ती निर्माण, कताई बुनाई प्रशिक्षण, डेयरी प्रशिक्षण, सुगंधित जड़ी बूटी प्रशिक्षण, भोजपत्र आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों को बैंक लिंकेज के साथ व्यवसाय के लिए ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार दौरे पर, कोर कमेटी से चुनावों की नब्ज टटोलेंगे
चमोली में इस प्रकार के प्रशिक्षण से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार मिला है। इससे महिलाएं स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। समूह की ओर से उत्पादित इन सामग्रियों को स्थानीय स्तर पर उनकी आर्थिक की सुधार हो रहा है।