{"_id":"67c68ac6e70f2bab7301c644","slug":"chamoli-avalanche-magisterial-inquiry-joshimath-sdm-has-been-appointed-as-the-investigating-officer-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli Avalanche: हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, जोशीमठ एसडीएम को नियुक्त किया गया जांच अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli Avalanche: हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, जोशीमठ एसडीएम को नियुक्त किया गया जांच अधिकारी
Tue, 04 Mar 2025 10:44 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:44 AM IST
सार
चमोली जिले के माणा के पास हुए भारी हिमस्खलन की चपेट में बीआरओ के 54 श्रमिक आ गए थे। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने रेस्क्यू अभियान कर सभी लोगों को ढूंढा, जिसमें से 46 सुरक्षित रेस्क्यू किए, जबकि आठ की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
चमोली में हिमस्खलन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने 28 फरवरी को माणा में हुए हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जोशीमठ के एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि माणा के पास बीते शुक्रवार को भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसके चपेट में बीआरओ के 54 श्रमिक आ गए थे। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहले दिन 33 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया था। दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ भी शामिल हुई। रेस्क्यू टीमों ने 46 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया था, जबकि चार श्रमिकों के शव बरामद हुए थे। उसके बाद लापता चल रहे चार अन्य श्रमिकों की खोजबीन के लिए रविवार को फिर तीनों रेस्क्यू टीमों ने सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chamoli Avalanche: दस मिनट हुई अरविंद से फोन पर बात, बोले- होली पर जाऊंगा घर...पर विधाता को कुछ और ही था मंजूर
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे पहले एक शव बरामद हुआ। उसके बाद दो अन्य श्रमिकों के शव भी बरामद हुए। अंतिम लापता व्यक्ति का शव दोपहर करीब चार बजे बरामद कर लिया गया। जिसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या आठ हो गई। अंतिम व्यक्ति का शव मिलने के साथ ही रेस्क्यू अभियान भी समाप्त कर दिया गया।