फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Accident News Youth died after Bike Fell into ditch near Officers Mess in Gauchar

Chamoli: हरिद्वार से शादी में शामिल होने जा रहे थे गांव, बाइक समेत खाई में गिरे दो युवक, एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 05 Dec 2024 05:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 05 Dec 2024 05:09 PM IST
सार

दोनों युवक हरिद्वार से अपने गांव शादी में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मैस के मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Chamoli Accident News Youth died after Bike Fell into ditch near Officers Mess in Gauchar
गौचर में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चमोली के गौचर में गुरुवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। ऑफिसर मैस के पास युवक बाइक समेत खाई में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मोत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कर्णप्रयाग ब्लाक के पुडियांणी गांव निवासी कृष्णा नेगी (26 वर्ष) पुत्र नरेंद्र सिंह नेगी और संतोष सिंह (25 वर्ष) पुत्र सुमन सिंह हरिद्वार से अपने गांव शादी में शामिल होने जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मैस के मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें से एक युवक की पीएचसी गौचर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


रिश्तों से रिसता खून: पिता गिड़गिड़ाता रहा और बेटा जुल्म करता रहा, बागेश्वर में पूर्व सैनिक के साथ बर्बरता
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं। घायल और मृतक युवक को पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम सीएचसी कर्णप्रयाग में किया जा रहा है । जबकि घायल युवक का उपचार कर उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed