फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transport Department increased monitoring on Char Dham Yatra route till now challaned 1547 vehicles

Char Dham Yatra: परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा मार्गों पर बढ़ाई निगरानी, अब तक किया 1547 वाहनों का चालान

Tue, 09 May 2023 03:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2023 03:24 PM IST
सार

चारधाम यात्रा शुरू हुए एक पखवाड़ा हो चुका है। यात्रा मार्गों पर इस बार बाइक स्क्वॉड भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पांच इंटरसेप्टर दल वाहनों की निगरानी में मुस्तैद हैं। प्रवर्तन दल की भी वाहनों पर पैनी नजर है।

विज्ञापन
Transport Department increased monitoring on Char Dham Yatra route till now challaned 1547 vehicles
काटे चालान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है। खासकर तेज रफ्तार को लेकर विभाग की पैनी नजर है। अब तक मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन करने पर 537 वाहनों के चालान हो चुके हैं। वहीं, प्रवर्तन दल नियम तोड़ने वाले 1011 वाहनों के चालान कर चुका है।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा शुरू हुए एक पखवाड़ा हो चुका है। यात्रा मार्गों पर इस बार बाइक स्क्वॉड भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पांच इंटरसेप्टर दल वाहनों की निगरानी में मुस्तैद हैं। प्रवर्तन दल की भी वाहनों पर पैनी नजर है।
विज्ञापन


Chardham Yatra: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चारों धाम में दिखा अद्भुत नजारा, दर्शन को उमड़े यात्री, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि वाहनों की निगरानी के लिए अस्थायी चेक पोस्ट बनाई गई हैं। इनमें भद्रकाली, तपोवन-ब्रह्मपुरी, कुठालगेट, डामटा शामिल हैं। यहां से जाने वाले हर वाहन की निगरानी की जा रही है।

अब तक 15,181 ग्रीन कार्ड और 13020 ट्रिप कार्ड जारी
परिवहन विभाग अब तक 15,181 ग्रीन कार्ड और 13020 ट्रिप कार्ड जारी कर चुका है। ऋषिकेश से 4376, देहरादून से 3294, हरिद्वार से 3667 वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इनमें 3986 बसें हैं और बाकी टैक्सी व मैक्सी वाहन। निजी वाहनों का आंकड़ा इससे अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed