{"_id":"57264417d46ad3934060c4255bedd5f8","slug":"chalan-of-drunk-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में हंगामा कर रहे 15 युवकों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में हंगामा कर रहे 15 युवकों का चालान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 16 Nov 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में शराब पीकर सार्वजनिक स्थल पर हंगामा कर रहे 15 युवकों का राजपुर पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, बिना लाइसेंस शराब पिलाने पर दो ढाबा संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर तीन वाहन भी सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के निर्देश पर राजपुर थाना प्रभारी पंकज पोखरियाल ने अलग-अलग टीम बनाकर मसूरी रोड के ढाबों में छापेमारी की। छापेमारी की खबर मिलते ही ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। कई ढाबा संचालक शटर नीचे कर मौके से भाग निकले।
ढाबों में बैठकर नशा कर रहे युवक-युवतियां भी खबर लगते ही मौके से रफूचक्कर हो गए। इस दौरान कशिश मैगी प्वाइंट के संचालक सूरज सिंह और राहुल बिना लाइसेंस के शराब पिलाते हुए पाए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान ढाबे में शराब पीकर हंगामा कर रहे 15 युवकों को पकड़कर पुलिस ने साढ़े सात हजार रुपये जुर्माना वसूला।
उधर, ढाबे में शराब की सप्लाई करने वाले सहस्त्रधारा निवासी महेश गुरूंग को एक पेटी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने तीन वाहन भी सीज किए। इसके अलावा पांच वाहनों से नौ सौ रुपये जुर्माना भी वसूला गया। एसओ राजपुर पंकज पोखरियाल ने बताया कि ढाबे को सीज करने के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा गया है।