फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chakrata's 90 percent hotel and resort book

Dehradun News: चकराता के 90 फीसदी होटल और रिजॉर्ट बुक

Sat, 31 Dec 2022 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Chakrata's 90 percent hotel and resort book
नए साल के जश्न के लिए पहाड़ों के राजा कहे जाने वाले चकराता के होटल और रिजॉर्ट 90 फीसदी तक बुक हो चुके हैं। जिससे होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। गिरते तापमान के चलते पर्यटकों को भी बर्फबारी की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, समेत अन्य राज्यों के पर्यटकों ने चकराता में नए साल का जश्न मनाने के लिए होटलों और रिजॉर्ट की बुकिंग कराई है। पर्यटक भी चकराता पहुंचने शुरू हो गए हैं। नए साल के जश्न पर पर्यटक चकराता की मनमोहक वादियों का आनंद लेने पहुंचते हैं। होटल व्यवसायी वरुण सिंह, अनूप तोमर, आशीष भट्ट, रोहन राणा का कहना है कि चकराता क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से बादल छाए हुए हैं। बर्फबारी होने की उम्मीद है, जिसके चलते पर्यटक चकराता का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार सायं को चकराता के ऊंचाई वाली पहाड़ियों में बर्फ की फुहारें गिरी थीं। शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे, जिससे उम्मीद है कि नए साल पर चकराता पहुंचे पर्यटकों को बर्फबारी देखने को मिलेगी। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिगंबर सिंह चौहान ने कहा कि नए साल के जश्न के लिए चकराता पूरी तरह से तैयार है। अधिकांश होटलों में एडवांस बुकिंग चल रही है। उन्होंने कहा क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों से सौहार्द तरीके से नए साल का जश्न मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यटक पानी के बोतल, प्लास्टिक की पन्नी, चिप्स आदि के रेपर जगह-जगह न डालकर निर्धारित कूड़ेदान में डालें, ताकि पर्यटक स्थलों की सुंदरता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस पर मायूस लौटे थे पर्यटक
क्रिसमस पर मौसम के मिजाज को देखते हुए बर्फबारी की उम्मीद थी, लेकिन बर्फबारी न होने से पर्यटक निराश लौट गए थे। नए साल पर पर्यटकों को बर्फबारी की पूरी उम्मीद है।

हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
पर्यटकों के चकराता का रुख करने से चकराता थाना पुलिस भी अलर्ट है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाटी ने बताया कि गश्त बढ़ा दी गई है। हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जश्न के नाम पर हुड़दंग बरदाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed