फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chakka jam of transporter in dehradun

ट्रांसपोर्टरों ने किया चक्का जाम, 2500 ट्रकों के पहिए थमे

Tue, 10 Oct 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Oct 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
chakka jam of transporter in dehradun
ट्रकों

आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को देहरादून ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन और देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर समिति ने हड़ताल कर दी। इसके चलते दून में करीब 2500 ट्रकों के चक्केजाम हो गए।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर डीजल पर जीएसटी लगाने और इंश्योरेंस के प्रीमियम में हर साल होने वाली बढ़ोतरी पर भी अंकुश लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन


देहरादून ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को देहरादून, सेलाकुई और डोईवाला में करीब 2500 ट्रकों के पहिए थम गए। देहरादून ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह मान के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टर सोमवार सुबह 10 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में एकत्र हुए थे। इस मौके पर महामंत्री अशोक ग्रोवर ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों में डीजल के अलग-अलग रेट हैं। जीएसटी लगने के बाद सभी जगह मूल्य एक हो जाएगा, लेकिन सरकार की ओर से ऐसा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते माल का भाड़ा बढ़ रहा है। इतना ही नहीं हर साल इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ा दिया जाता है।


इसका भी अतिरिक्त भार पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने भार वाहनों को चेक करने की अथॉरिटी बनाने की भी मांग की। मांगें जल्द पूरा न होने पर ट्रांसपोर्टरों ने बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जसवीर सिंह, योगेश, सुरजीत सिंह, अनिल शर्मा, दलबीर सिंह, गुलजार सिंह, दिलावर सिंह, अनिल चौधरी, राजेंद्र समेत तमाम ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed