फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chitrashi Rawat Chak De India fame actress expressed her desire play character of Teelu Rauteli on screen

चित्राशी रावत: चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री ने बताई इच्छा- बड़े पर्दे पर निभाना चाहती हूं तीलू रौतेली का किरदार

Sun, 24 Sep 2023 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 24 Sep 2023 07:18 PM IST
सार

चित्राशी ने कहा, तीलू रौतेली शायद दुनिया की एकमात्र महिला योद्धा हैं, जिन्होंने 15 से 20 साल की उम्र के दौरान सात युद्ध लड़े। तीलू रौतेली पर उनके पिता टीएस रावत ने पुस्तक भी लिखी है।

विज्ञापन
Chitrashi Rawat Chak De India fame actress expressed her desire  play character of Teelu Rauteli on screen
चित्राशी रावत - फोटो : amar ujala

विस्तार

चक दे इंडिया फेम अभिनेत्री चित्राशी रावत गढ़वाल की लक्ष्मीबाई तीलू रौतेली के जीवन पर बनने वाली फिल्म में हीरोइन बनना चाहती हैं। दून में चल रहे देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आईं चित्राशी ने यह इच्छा जताई।

विज्ञापन


मूल रूप से देहरादून की रहने वालीं चित्राशी ने कहा, तीलू रौतेली शायद दुनिया की एकमात्र महिला योद्धा हैं, जिन्होंने 15 से 20 साल की उम्र के दौरान सात युद्ध लड़े। तीलू रौतेली पर उनके पिता टीएस रावत ने पुस्तक भी लिखी है। फैशन, लक, ये दूरियां जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकीं चित्राशी ने कहा, अभी भी कई किरदार बाकी हैं, जिन्हें वह बड़े पर्दे पर निभाना चाहती हैं।
विज्ञापन


उन सबमें से पहला और सबसे महत्वपूर्ण तीलू रौतेली का किरदार है। कहा, छोटे से शहर से निकल भारतीय सिनेमा में जगह बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन मेहनत और कला के दम पर हर कलाकार अपनी अलग पहचान बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...नेहा सक्सेना: पीसीओ बूथ से लेकर ज्वेलरी शॉप तक में किया काम...और आज बन गई साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम

कला हर कलाकार को देती है मौकाI
चित्राशी ने कहा, बदलते दौर के साथ सिनेमा में भी बड़े बदलाव आए हैं। अगर किसी कलाकार में कला है तो उसे मौका जरूर मिलेगा। कहा, दर्शकों के लिए फिल्मों की कहानी और कलाकारों की कलाकारी मायने रखती है, बजाय किसी बड़े कलाकार या बड़े बैनर के। यह बात कोरोनाकाल के बाद से ज्यादा साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed