फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Central team inspected disaster-affected areas in three districts Rudrapryag Pauri Nainital

Uttarakhand News: केंद्रीय टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, जिला प्रशासन से ली नुकसान

Wed, 10 Sep 2025 12:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Sep 2025 12:33 PM IST
सार

केंद्रीय टीम ने रुद्रप्रयाग, पौड़ी और नैनीताल में आपदा प्रभावित  क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर जिला प्रशासन से नुकसान की जानकारी ली। निरीक्षण राज्य में आपदा से हुई वास्तविक नुकसान का आकलन करने और एक विस्तृत प्रतिवेदन केंद्र सरकार को सौंपने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
Central team inspected disaster-affected areas in three districts Rudrapryag Pauri Nainital
उत्तरकाशी आपदा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग, पौड़ी और नैनीताल जिले में आपदा से हुई क्षति के आकलन के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने जिला प्रशासन से जानकारी लेने के साथ ही आपदा प्रभावितों से भी बातचीत की।

विज्ञापन

 

नैनीताल में अतिवृष्टि से लगभग 443.42 करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया। इसी तरह रुद्रप्रयाग और पौड़ी के जिला प्रशासन ने भी परिसंपत्तियों के नुकसान की जानकारी केंद्रीय टीम को दी। केंद्रीय दल के नेतृत्व कर रहे संयुक्त सचिव आर प्रसन्ना ने कहा कि यह निरीक्षण राज्य में आपदा से हुई वास्तविक नुकसान का आकलन करने और एक विस्तृत प्रतिवेदन केंद्र सरकार को सौंपने के लिए किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Nepal Violence: उत्तराखंड में नेपाल से सटे तीनों जिलों में अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई, सोशल मीडिया पर भी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण, पुनर्वास तथा जनजीवन को सामान्य करने के लिए प्रभावी कदम उठाने में सहायता मिलेगी। शाम को टीम देहरादून लौट आई थी। आज शासन के अधिकारियों के साथ केंद्रीय टीम की बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed