फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Central Road Fund 454 crores will be received from CRF road and bridge will be constructed Uttarakhand News

Uttarakhand: केंद्रीय सड़क निधि सीआरएफ से मिलेंगे 454 करोड़, प्रदेश के इन जिलों में बनेंगे सड़क-पुल

Tue, 25 Mar 2025 09:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 25 Mar 2025 09:37 AM IST
सार

हरिद्वार में हेतमपुर में पथर रोह नदी और सलोनी नदी पर सेतु के नवनिर्माण का काम होगा। चमोली में नंदानगर से घाट बाजार ब्लाक तक सड़क चौड़ीकरण, ऊधमसिंह नगर में खटीमा-मेलाघाट में सड़क सुदृढ़ीकरण होगा।

विज्ञापन
Central Road Fund 454 crores will be received from  CRF road and bridge will be constructed Uttarakhand News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य में केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के माध्यम से कई जिलों में 12 सड़क और पुल का निर्माण होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने योजना को अनुमति दे दी है। इन कामों में करीब 454 करोड़ खर्च होंगे।

विज्ञापन

सीआरएफ से चंपावत जिले में काठगोदाम-खुटानी-देवीधुरा पंचेश्वर मोटर मार्ग का सुधारीकरण, हरिद्वार में हेतमपुर में पथर रोह नदी और सलोनी नदी पर सेतु के नवनिर्माण का काम होगा। चमोली में नंदानगर से घाट बाजार ब्लाक तक सड़क चौड़ीकरण, ऊधमसिंह नगर में खटीमा-मेलाघाट में सड़क सुदृढ़ीकरण, सड़क सुरक्षात्मक और गदरपुर-मटकोटा मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा।

विज्ञापन


पौड़ी गढ़वाल में घट्टू घाट से बीरोंखाल तक मार्ग का सुदृढ़ीकरण, गंगा-भोगपुर के पास बीन नदी पर पुल, मरचूला-पौड़ी मोटर मार्ग पर सतह सुधार और सड़क सुरक्षा के कार्य होंगे। अल्मोड़ा में मरचूला-सराईखेत तक सड़क सुदृढ़ीकरण और थल से सतसिलिंग मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण होगा। इसके अलावा उत्तरकाशी में मोरी-नैटवाड़-जखोल मोटर मार्ग का हाट मिक्स और सड़क सुदृढ़ीकरण का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग बढ़नी शुरू, चार करोड़ यूनिट पार, दाम भी बढ़ने लगे

लोनिवि सचिव डॉ.पंकज पांडेय ने मंत्रालय से संबंधित कार्याें के करने की अनुमति मिलने की पुष्टि की है। एनएच मुख्य अभियंता दयानंद का कहना है कि जो कार्य स्वीकृत होते हैं, उसे किया जाता है। फिर इसकी प्रतिपूर्ति सीआरएफ के माध्यम से होती है। अब स्वीकृत कार्याें को किया जाएगा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed