{"_id":"58ca89c04f1c1b741132c78a","slug":"central-government-s-clean-india-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने किया यह काम तो अधिकारी को भरना होगा एक हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने किया यह काम तो अधिकारी को भरना होगा एक हजार जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 16 Mar 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
जिलाधिकारी कार्यालय में अब कर्मचारी अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे। अगर उन्होंने यह काम किया तो उनके विभागाध्यक्षों को एक हजार रुपये तक जुर्माना भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी रंजना ने विभागीय कार्यालयों में साफ-सफाई को लेकर विभागाध्यक्षों को जरूरी निर्देश दिए हैं। कहा कि अगर कार्यालय या परिसर में गंदगी दिखी तो संबंधित अधिकारी पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि नियमित स्वच्छता से माहौल बेहतर होता है, लेकिन जिले में कई विभागीय कार्यालय में साफ-सफाई नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। कार्यालय व परिसरों में कूड़ा-करकट पसरा रहता है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन