फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   central government released first installment of 759 crore special assistance scheme for Uttarakhand

Uttarakhand: निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत केंद्र ने पहली किश्त की जारी, 759 करोड़ मंजूर

Tue, 20 Jan 2026 09:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Jan 2026 09:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास में लगातार सहयोग प्रदान कर रही, इससे राज्य में विकास को गति मिल रही है।

विज्ञापन
central government released first installment of 759 crore special assistance scheme for Uttarakhand
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

केंद्र सरकार ने निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड के लिए 759 करोड़ की राशि मंजूर कर दी है। योजना के पहले चरण में 25 करोड़ की किश्त जारी की गई है। इस राशि से प्रदेश में पर्यटन विकास के साथ आर्थिक व ढांचागत सुधार में तेजी आएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास में लगातार सहयोग प्रदान कर रही, इससे राज्य में विकास को गति मिल रही है। निवेश के लिए विशेष सहायता योजना में केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को बिना ब्याज ऋण दिया जाता है। योजना का उद्देश्य देश के चुनिंदा पर्यटन केंद्रों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करना है, जिससे पर्यटन बढ़े और रोजगार के अवसर पैदा हों।
विज्ञापन


UCC One Year: अब तक पांच लाख से अधिक आवेदन मिले, एक भी मामले में नहीं हुआ निजता का उल्लंघन
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में पर्यटन विकास के तहत पर्यटक स्थलों में अवस्थापना विकास के साथ पर्यटक सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक व ढांचागत सुधार में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। निवेश के लिए विशेष सहायता योजना में 759 करोड़ मिलने से राज्य में पर्यटन समेत अन्य क्षेत्रों में ढांचागत विकास में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed