{"_id":"964dd186e8f0a2d6db8d082dee501bbf","slug":"central-government-objection-on-cs-reappointment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CS पद पर पुनर्नियुक्ति पर केंद्र सरकार का एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CS पद पर पुनर्नियुक्ति पर केंद्र सरकार का एतराज
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 04 Nov 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मुख्य सचिव के पद पर रिटायरमेंट के बाद राकेश शर्मा की तीन माह के लिए की गई पुनर्नियक्ति केंद्र सरकार को हजम होती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मंगलवार को केंद्र की तरफ से एक पत्र राज्य को मिला, जिसमें मुख्य सचिव के पद को कैडर पोस्ट बताते हुए पुनर्नियुक्ति के आदेश पर आपत्ति जताई है। यह भी कहा है कि किसी योग्य अफसर को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त करें। फिलहाल पूरी सरकार के गैरसैंण में होने के कारण अग्रिम कार्यवाही की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने राज्य सरकार को जो पत्र भेजा है उसमें मुख्य सचिव की पोस्ट कैडर की होने को ही मुद्दा बनाया है। केंद्र ने कैडर पोस्ट होने के कारण इस पद पर हुई पुनर्नियुक्त पर एतराज जताया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पत्र में उल्लेख है कि मुख्य सचिव कैडर पोस्ट है और कैडर पोस्ट पर पोस्ट रिटायरमेंट किसी अफसर को पुनर्नियुक्त नहीं किया जा सकता। वैसे भी मुख्य सचिव प्रदेश का एकल पद है, इसलिए पुनर्नियुक्ति संभव नहीं है।
केंद्र ने पत्र में कहा कि इस पुनर्नियुक्ति के आदेश को निरस्त कर मुख्य सचिव के पद पर किसी योग्य अफसर को नियुक्त करें। हालांकि इस पत्र के मिलने की अधिकृत पुष्टि किसी ने नहीं हो सकी और कोशिश करने के बावजूद शासन में तैनात संबंधित अफसरों से बात नहीं हो सकी।