फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   central government gave a setback to cooperative department scheme reduced the amount Uttarakhand news

Dehradun: केंद्र सरकार ने राज्य के सहकारिता विभाग की योजना को दिया झटका, अब 1.20 लाख रुपये में चलाओ काम

Sat, 08 Oct 2022 06:23 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Oct 2022 06:23 PM IST
सार

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य केंद्र सरकार की पैक्स कंप्यूटरीकृत योजना का सीधा लाभ उठा सकता है। इसमें राष्ट्रीय स्तर के सॉफ्टवेयर के साथ हार्डवेयर खरीद, लीगेसी डाटा का डिजिटलीकरण, मेंटेनेंस सपोर्ट इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
central government gave a setback to cooperative department scheme reduced the amount Uttarakhand news
money new - फोटो : istock

विस्तार

केंद्र सरकार ने राज्य के सहकारिता विभाग की योजना को झटका दे दिया है। राज्य की ओर से बहुउद्देशीय सहकारी समितियां (एमपैक्स) को कंप्यूटरीकृत करने के लिए प्रति समिति 5.60 लाख रुपये की डिमांड भेजी थी, लेकिन केंद्र ने कहा कि 1.20 लाख रुपये से ही काम चलाओ।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र को पत्र लिखा था, जिसके जवाब में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि राज्य केंद्र सरकार की पैक्स कंप्यूटरीकृत योजना का सीधा लाभ उठा सकता है। इसमें राष्ट्रीय स्तर के सॉफ्टवेयर के साथ हार्डवेयर खरीद, लीगेसी डाटा का डिजिटलीकरण, मेंटेनेंस सपोर्ट इत्यादि की सुविधा उपलब्ध है। इससे उत्तराखंड सरकार को प्रति एमपैक्स 5.60 लाख रुपये व्यय करने की तुलना में 1.20 लाख रुपये खर्च कर बेहतर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UkSSSC Paper Leak Case: जेल में बंद हाकम सिंह के अतिक्रमण कर बनाए तीन भवनों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि, तेलंगाना और उत्तराखंड ऐसे राज्य हैं, जहां बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का कार्य पिछले ढाई साल से चल रहा है। उत्तराखंड में कुल 670 में 108 एमपैक्स का कंप्यूटरीकरण किया जा चुका है। शेष सहकारी समितियों को कंप्यूटरीकृत करने के लिए राज्य की ओर से प्रति समिति 5.60 लाख रुपये की डिमांड भेजी जा रही थी। उधर, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उन्हें इस पत्र की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed