फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Central Government Approved 1658 crore scheme for reconstruction of Joshimath

Joshimath: जल्द होगा भू-धंसाव से ग्रस्त जोशीमठ का पुनर्निर्माण, केंद्र ने दी 1658 करोड़ की योजना को हरी झंडी

Thu, 30 Nov 2023 09:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Nov 2023 09:44 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह से प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
Central Government Approved 1658 crore scheme for reconstruction of Joshimath
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने भू धंसाव से ग्रस्त जोशीमठ के पुनर्निर्माण के लिए 1658.17 करोड़ की योजना को हरी झंडी दिखा दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने रिकवरी एंड रिकंस्ट्रक्शन योजना को मंजूरी दी। राज्य सरकार को योजना की स्वीकृति का इंतजार था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह से प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया था। योजना को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Investors Summit: देश दुनिया के तीन हजार निवेशकों को भेजा निमंत्रण, पीएम मोदी करेंगे उद्धाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) की रिकवरी एवं रिकंस्ट्रक्शन विंडो से 1079.96 करोड़ की केंद्रीय सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार राहत के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से 126.41 करोड़ और राज्य के बजट से 451.80 करोड़ देगी। इसमें पुनर्वास के लिए 91.82 करोड़ भूमि अधिग्रहण की लागत शामिल है। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में जोशीमठ के पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण योजना के लिए एक हजार करोड़ का बजटीय प्रावधान किया है।

राज्य ने मांगा था 2943 करोड़ का पैकेज
राज्य ने केंद्र सरकार से जोशीमठ के पुनर्निर्माण एवं पुनर्वास योजना के लिए 2942.99 करोड़ का पैकेज मांगा था। इसमें 150 पूर्व-निर्मित घरों का निर्माण, साइट विकास कार्य, अंतरिम राहत, आवासीय और वाणिज्यिक बुनियादी ढांचे को नुकसान के लिए मुआवजा, असुरक्षित क्षेत्र में आने वाले परिवारों की भूमि के लिए मुआवजा, प्रभावित लोगों का स्थायी पुनर्वास और अधिग्रहण और विकास शामिल है। इससे भूमि और प्रभावित विभागीय बुनियादी ढांचे की मरम्मत और बहाली के कार्य भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed