{"_id":"65a5a4fa8cb7f7dcc40463a9","slug":"central-board-of-secondary-education-cbse-examination-dehradun-news-c-5-1-drn1030-329465-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ‘परीक्षा से पहले दोस्तों के साथ चर्चा न करें, सकारात्मक रहें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ‘परीक्षा से पहले दोस्तों के साथ चर्चा न करें, सकारात्मक रहें’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
I
I
I
I- बोर्ड परीक्षा के छात्रों को सीबीएसई की काउंसलर ने बेहतर प्रदर्शन के लिए दिए गुरु मंत्रI
आगामी 15 फरवरी से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा होनी है। इसके लिए छात्रों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। सेल्फ स्टडी के साथ छात्र ट्यूशन भी पढ़ रहे हैं। इससे इतर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए सीबीएसई की काउंसलर डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने गुरु मंत्र दिए हैं। छात्रों को उन्होंने सलाह दी, परीक्षा से पहले अपने दोस्तों के साथ पढ़ाई के बारे चर्चा न करें और सकारात्मक रहें।
डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने कहा, बच्चे अक्सर यह गलती करते हैं कि परीक्षा से पहले अपने दोस्तों के साथ उन विषयों पर चर्चा करते हैं जो उन्होंने एक दिन पहले पढ़ा है। पढ़ाई करने के बाद भी दोस्तों के साथ यह चर्चा करते हैं कि तुमने क्या पढ़ा और कितना पढ़ा। यह अभ्यास पूरी तरह से गलत है। ऐसा करने से आत्मविश्वास कम होता है। पढ़ाई की बजाय अन्य बात दोस्तों से कर सकते हैं। परीक्षा को लेकर पूरी तरह से सकारात्मक रहें। मन को शांत कर इस बात पर ध्यान दें कि हमें पेपर को अच्छे से हल करना है और सभी प्रश्नों के टू द प्वाइंट उत्तर देने हैं।
Iरिविजन के लिए ट्यूशन का विकल्प न चुनेंI
काउंसलर ने कहा, रिविजन के लिए ट्यूशन का विकल्प न चुनें। ट्यूशन सिर्फ उन विषयों के लिए रखें जिन्हें आप समझ नहीं पा रहे हों। इसकी जगह अपने शिक्षकों से भी उन विषयों की जानकारी ले सकते हैं। रिविजन के लिए सबसे अच्छा तरीका लिख र याद करना है।
विज्ञापन
Iअभिभावक सिर्फ बच्चों के खानपान पर दें ध्यानI
डॉ. गुप्ता ने अभिभावकों को भी सलाह दी। उन्होंने कहा, अभिभावक सिर्फ बच्चों के खानपान पर ध्यान दें। उन पर बेहतर नंबर लाने का दबाव न बनाएं। पढ़ाई के लिए बच्चों को घर में साफ-सुथरा और शांत माहौल दिया जाए। फिलहाल उनके साथ कोई भी पारिवारिक या बाहर की बातें साझा न करें।