{"_id":"576a1aef4f1c1ba236b48085","slug":"center-will-give-budget-for-police-modernization","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आधुनिकीकरण में केंद्र देगा 90 फीसदी बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आधुनिकीकरण में केंद्र देगा 90 फीसदी बजट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस आधुनिकीकरण योजना के लिए केंद्र सरकार 90 प्रतिशत बजट देगी। राज्य सरकार की सिर्फ 10 प्रतिशत खर्च उठाना होगा। अभी तक यह केंद्र और राज्य का हिस्सा 60 और 40 का था।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने हाल में ही जम्मू कश्मीर के साथ उत्तराखंड की भी राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है। सोमवार को सरकार के इस फैसले की जानकारी पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन
योजना के तहत केंद्र हर राज्य को निर्माण, उपकरण और वाहनों की खरीद के लिए 60 प्रतिशत बजट उपलब्ध कराता रहा है। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद निर्माण की मद को योजना से अलग कर दिया गया था। इस कारण बजट 13 करोड़ से घटकर साढ़े छह करोड़ पर आकर सिमट गया था।
विज्ञापन
पिछले साल केंद्र से बजट से नहीं मिल पाया था, जिससे योजना ठप हो गई थी। इस साल केंद्र को सात करोड़ 30 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
केंद्र सरकार के इस फैसले की कॉपी मिल गई है। आधुनिकीकरण योजना के प्लान ए में 6 करोड़ 20 लाख और प्लान बी में एक करोड़ 10 लाख रुपये मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव पहले ही राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेज जा चुके है।
- राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन
Published By : Nirmala Suyal