फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Center government will make special laws on Ganga uma bharti said

गंगा पर विशेष कानून बनाएगा केंद्र : उमा भारती

Sat, 04 Aug 2018 09:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 04 Aug 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
Center government will make special laws on Ganga uma bharti said
उमा भारती

गंगा के लिए विशेष काूनन बनाने की मांग कर रहे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद का अनशन समाप्त कराने के लिए हरिद्वार पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि गंगा को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह गंभीर है। गंगा की रक्षा के लिए एक समग्र मसौदा तैयार कर विशेष कानून बनाया जा रहा है। इसे संसद केे इसी सत्र में लाया जाना था। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से यह संभव नहीं हो सका। संसद के शीतकालीन सत्र में इस नए कानून को सदन में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


 शनिवार शाम डामकोठी पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उमा भारती ने कहा कि केंद्र सरकार ने गंगा रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। प्रौद्योगिकी संस्थानों के सहयोग से गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के साथ ही गंगा से जुड़े हर पहलु पर काम किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि गंगा पर काम की गति इतनी तेज है कि दुनिया में किसी भी नदी की रक्षा के लिए इस तरह काम नहीं हुआ होगा। लेकिन इस सब को धरातल पर उतारने में कुछ तकनीकी कारणों से विलंब हो रहा है। जल्द ही केंद्र सरकार के अभियान का असर धरातल पर दिखाई देगा।
विज्ञापन


गंगा को लेकर उनके द्वारा पूर्व में किए गए दावों की याद दिलाने पर उमा भारती ने कहा कि उन्हेें अपनी हर बात याद है और गंगा को लेकर वह अपनी किसी भी बात से पीछे नहीं हटेंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गंगा और हिमालय ने निकलने वाली अन्य नदियों पर बनी बिजली परियोजनाओं को हटाने का तो नए एक्ट में प्रावधान नहीं है। लेकिन परियोजना के चलते नदियों में पानी की निश्चित मात्रा रखनी होगी। इस वार्ता के दौरान रानीपुर के विधायक आदेश चौहान, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि और दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयोजक संजय चतुर्वेदी ने उमा भारती का हरिद्वार पहुंचने पर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed