फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Census will start in January preparation intensified Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: जनवरी में शुरू होगी जनगणना, तैयारी तेज, पहली बार डिजिटल मोड में भी कराई जाएगी

Wed, 02 Nov 2022 09:40 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Nov 2022 09:40 AM IST
सार

पहले चरण के तहत अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान मकानों की सूची बनाई जानी थी। दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी 2021 के बीच जनसंख्या की गणना होनी थी लेकिन मार्च 2020 में कोविड के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से जनगणना की प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई थी।

विज्ञापन
Census will start in January preparation intensified Uttarakhand news in hindi
जनगणना - फोटो : social media

विस्तार

प्रदेश में जनगणना अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है। जनगणना 2021 की शुरुआत अप्रैल 2020 से होनी थी लेकिन कोविड महामारी की वजह से यह रोक दी गई थी। अब भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से दोबारा तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पहले देशभर में जनगणना दो चरणों में होनी थी। पहले चरण के तहत अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान मकानों की सूची बनाई जानी थी। दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी 2021 के बीच जनसंख्या की गणना होनी थी लेकिन मार्च 2020 में कोविड के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से जनगणना की प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन


फिर पिछले साल महारजिस्ट्रार कार्यालय ने दोबारा जनगणना के लिए फ्रीजिंग की डेट 31 दिसंबर 2021 तय की थी, लेकिन इस साल भी जनगणना शुरू नहीं हो पाई। अब नए सिरे से तैयारी शुरू हो गई है। उत्तराखंड में जनगणना के लिए निकायों से रजिस्टर आदि मंगाने की कार्रवाई भी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोबाइल ऐप से भी होगी जनगणना
इस बार की जनगणना डिजिटल होगी। इसके तहत मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना में हिस्सा लिया जा सकेगा। पहली बार यह डिजिटल मोड में भी कराई जाएगी। हालांकि, मैन्युअल यानी जमीनी स्तर पर भी जनगणना होगी।

ये भी पढ़ें...जज्बा: घर में शुरू की सेनेटरी नैपकिन यूनिट और खड़ा कर दिया कारोबार, पढ़ें 12 वीं की छात्रा के जुनून की कहानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed