{"_id":"696138bce9d3e628dc036384","slug":"celebration-of-lohri-in-lok-bhavan-emphasis-on-empowerment-of-women-power-dehradun-news-c-5-drn1043-875385-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लोक भवन में लोहड़ी का उल्लास, मातृशक्ति के सशक्तीकरण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लोक भवन में लोहड़ी का उल्लास, मातृशक्ति के सशक्तीकरण पर जोर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। लोक भवन में लोहड़ी के अवसर पर उल्लासपूर्ण कार्यक्रम हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने की। सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
प्रथम महिला गुरमीत कौर ने मातृशक्ति के सशक्तीकरण पर बल देते हुए समाज को लैंगिक न्याय के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं चूल्हा-चौकी की पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल और उद्यमिता सहित प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि सामाजिक न्याय और लैंगिक न्याय की अवधारणाओं को साकार करने के लिए शिक्षा, कौशल विकास और नेतृत्व के क्षेत्रों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे एक समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।इस अवसर पर वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ. प्रांजली थापा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने सांस्कृतिक उल्लास के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण के संदेश को प्रभावी रूप से जनमानस तक पहुंचाया।