{"_id":"69836aff166832230c0767dd","slug":"cds-anil-chauhan-will-arrive-in-uttarakhand-srinagar-on-february-21-will-attend-programs-at-hnb-university-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 21 फरवरी को श्रीनगर पहुंचेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एचएनबी विवि के कार्यक्रम में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 21 फरवरी को श्रीनगर पहुंचेंगे सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एचएनबी विवि के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Wed, 04 Feb 2026 09:23 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:23 PM IST
सार
सीडीएस जनरल अनिल चौहान के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल अनिल चौहान
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान आगामी 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय आएंगे। इस दौरान वह विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
सीडीएस जनरल अनिल चौहान के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों के लिए विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Uttarakhand: दो दिवसीय प्रवास पर दून आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, जन गोष्ठी को करेंगे संबोधित
विज्ञापन
कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल संचालन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। बैठक में कार्यक्रम समन्वयक प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुलसचिव अनीस-उज-जमान, वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई, चीफ प्रॉक्टर प्रो. दीपक कुमार, उपकुलसचिव (वित्त) डॉ. संजय ध्यानी, इंचार्ज अधिशासी अभियंता प्रो. बृजेश गांगिल, जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा, सहायक कुलसचिव (प्रशासन) सूर्य प्रकाश बादल आदि मौजूद रहे।