फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE uploaded the sample paper on the website

सीबीएसई ने वेबसाइट पर अपलोड किया सैंपल पेपर

Wed, 29 Sep 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
CBSE uploaded the sample paper on the website
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्र इन पेपर से टर्म-1 परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से इस बार दो बार परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों की सहूलियत को देखते हुए एकेडेमिक वेबसाइट पर कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय सहित अनिवार्य विषयों के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। इन सैंपल पेपर में टर्म-1 में आने वाले पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न दिए गए हैं। बता दें कि कोरोना के चलते इस साल सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित की गई थी। ऐसे में बोर्ड परीक्षा फिर स्थगित न करनी पड़ी, इसके लिए बोर्ड की ओर से नए शैक्षणिक सत्र में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को दो भागों में कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed