{"_id":"70d44bf4bed409a55f0f807a17ade9e4","slug":"cbse-respect-to-painting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनाइये पेंटिग, CBSE करेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनाइये पेंटिग, CBSE करेगा सम्मान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Sep 2013 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब क्लास में बनाई गई पेंटिंग सिर्फ बस्ते और स्कूल तक सीमित नहीं रहेगी। सीबीएसई ने छात्रों को कला के प्रति प्रेरित करने के मकसद से एक प्रतियोगिता शुरू की है।
विज्ञापन
इसके तहत देशभर के सीबीएसई स्कूलों के छात्रों की पेंटिंग आमंत्रित की गई हैं। छंटनी करने के बाद इनमें से श्रेष्ठ तीन रचनाओं को बोर्ड सम्मानित करेगा।
20 अक्तूबर तक बोर्ड करेगा स्वीकार
बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक सीबीएसई के किसी भी स्कूल से 9वीं से 12वीं तक के बच्चे इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
प्रत्येक स्कूल से केवल तीन एंट्री ही मान्य होंगी। छात्र ऑयल/पेस्टल/वाटर/पोस्टर कलर से बनी कलाकृति को ए-3 साइज पेपर पर उकेरकर स्कूल के मार्फत 20 अक्तूबर तक बोर्ड को भेज सकते हैं।
विज्ञापन
थीम शिक्षा से जुड़ी होगी
छात्रों को अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो भी भेजने होंगे। कलाकृति की थीम शिक्षा से जुड़ी होनी चाहिए। स्कूल प्राचार्य को घोषणा करनी होगी कि भेजी गई कलाकृति असली है।
विज्ञापन
कलाकृतियों की छंटनी के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। चयनित छात्रों को बोर्ड एक प्रशंसा पत्र देगा।