{"_id":"689dc45afc53ca1f85056b07","slug":"cbse-north-zone-championship-2025-dps-vasundhara-ghaziabad-player-neel-tripathi-won-three-gold-medal-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: सीबीएसई नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, गाजियाबाद के नील ने जीते तीन स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: सीबीएसई नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर, गाजियाबाद के नील ने जीते तीन स्वर्ण
Thu, 14 Aug 2025 04:48 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 14 Aug 2025 04:48 PM IST
सार
सीबीएसई नार्थ जोन चैंपियनशिप में डीपीएस जी वसुंधरा गाजियाबाद के खिलाड़ी नील त्रिपाठी ने अंडर -14 वर्ग में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
सीबीएसई नार्थ जोन चैंपियनशिप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के डीपीएस रानीपुर में सीबीएसई नार्थ जोन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। 11 से 14 अगस्त तक चली प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में एनसीआर के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न कैटेगरी जैसे-बेस स्ट्रोक 50, 100, 200 और आईएम 100, 200 मीटर के मुकाबले हुए।
विज्ञापन
इस दौरान डीपीएस जी वसुंधरा गाजियाबाद के खिलाड़ी नील त्रिपाठी ने अंडर -14 वर्ग में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। उन्होंने बेस स्ट्रोक 50, 100, 200 मीटर में स्वर्ण और आईएम 200 में रजत हासिल किया। वहीं खेतान पब्लिक स्कूल के ओम त्यागी ने दो गोल्ड जीते।
विज्ञापन
Cabinet Decision: अब उत्तराखंड की अपनी विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति, आईटी का बुनियादी ढांचा होगा मजबूत
विज्ञापन
साथ ही अद्ंयत नंदी ने तीन सिल्वर पदक प्राप्त किए। अर्जुन चौधरी दो गोल्ड रिले रेस में हासिल किए। वहीं अन्य वर्गों में भी गाजियाबाद के विभिन्न खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डीपीएस जी वसुंधरा गाजियाबाद के प्रिंसिपल विनोद कुमार ने कहा कि हमारे छात्र नील त्रिपाठी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। अब वह सीबीएसई नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता में नार्थ जाेन 1 का प्रतिनिधित्व करेंगे ।