फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE Board 12th Result 2020: Cbse Intermediate Result 2020 uttarakhand Students exited, for result click here

CBSE Result 2020: सीबीएससी 12वीं के परिणाम हुए जारी, दून रीजन में 83.22 फीसदी रहा रिजल्ट

Mon, 13 Jul 2020 03:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Jul 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
CBSE Board 12th Result 2020: Cbse Intermediate Result 2020 uttarakhand Students exited, for result click here
- फोटो : amar ujala

आज दोपहर बाद सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए। दून रीजन में 83.22 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि वर्ष 2019 में दून रीजन का रिजल्ट 89.04 फीसदी रहा था।

विज्ञापन


आप सीबीएसई की वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वहीं कोरोना महामारी के चलते परिक्षाएं स्थगित करने के बाद बोर्ड ने केवल मुख्य परीक्षाएं कराने का फैसला लिया था। 
विज्ञापन


देहरादून रीजन के 10वीं के सभी मुख्य विषयों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी थी। केवल एक कंप्यूटर साइंस की परीक्षा बची हुई थी, जो कि छठा विषय होता है। लिहाजा, इसकी परीक्षा नहीं कराई गई। उत्तराखंड और देहरादून रीजन के अंतर्गत आने वाले यूपी के जिलों में केवल 12वीं के 12 विषयों की परीक्षाएं ही कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दून रीजन में यूपी के आठ जिले

सीबीएसई के देहरादून रीजन में न केवल पूरे उत्तराखंड के 13 जिले बल्कि उत्तर प्रदेश के भी आठ जिले शामिल हैं।


सीबीएसई दून रीजन में यूपी के रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, सहारनपुर, अमरोहा , मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिले शामिल हैं।



दून रीजन से पंजीकृत थे 1.42 लाख छात्र 

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में दून रीजन से एक लाख 42 हजार 515 छात्र शामिल हुए थे। इनमें 10वीं में 80 हजार 168, जबकि 12वीं में 62 हजार 347 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed