सीबीएसईः परीक्षा केंद्रों में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर वाले बच्चों के लिए इस बार खास इंतजाम
- परीक्षा केंद्रों पर मिलेगी चॉकलेट, ग्लूकोज और नमक
- डायबिटीज के साथ ही ब्लड प्रेशर वाले बच्चों के लिए सीबीएसई ने किए खास इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर वाले बच्चों के लिए खास इंतजाम किए हैं। इस बाबत सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त बच्चों के लिए प्राथमिक उपचार के सभी इंतजाम परीक्षा केंद्र पर किए गए हैं। डायबिटीज वाले बच्चों के लिए चॉकलेट, ग्लूकोज आदि की व्यवस्था की गई है। कम ब्लड प्रेशर वाले बच्चों के लिए नमक आदि का इंतजाम किया गया है।
पैरेंट्स को मिलेगी दवा देने की परमीशन
ब्लड प्रेशर के मामले में कम और अधिक दोनों ही परिस्थितियों से निपटने का प्राथमिक इंतजाम किया गया है। इसके अलावा सभी केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वह परीक्षा के दौरान किसी डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध कराएं। रीजन में कई छात्रों ने डायबिटिक होने की सूचना दी है। इन सभी छात्रों के बैठने की व्यवस्था भी अलग की जाएगी।
सीबीएसई ने इस साल उन बच्चों को भी राहत दी है कि जिन्हें कुछ घंटे के बाद दवा की जरूरत होती है। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देशित किया गया है कि वह ऐसे मामलों में पैरेंट्स को परीक्षा केंद्र के बाहर ही रखें। जैसे ही दवा की जरूरत हो, केंद्र व्यवस्थापक से परमीशन लेकर वह बच्चे को दवा दे सकते हैं।