फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE board exams from 15 February

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से

Sun, 11 Aug 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
CBSE board exams from 15 February
देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं इस बार भी 15 फरवरी से ही होंगी। हालांकि इस बार स्किल्स वाले विषयों के बजाए मुख्य विषयों की परीक्षाएं पहले हो सकती हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के मद्देनजर ऑनलाइन पेपर भेजने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

सीबीएसई ने 2019 की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 15 फरवरी से की थी, लेकिन शुरू में स्किल्स से जुड़े विषयों की परीक्षा हुई थी। हाल ही में दिल्ली में हुई सीबीएसई की बैठक में 2020 की बोर्ड परीक्षाओं पर चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक बोर्ड ने 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं में इस बार बड़े विषयों के एग्जाम कराने का लिया है। इसकी तैयारी सभी क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से शुरू कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा के समय को देखते हुए सीबीएसई दिसंबर में प्रैक्टिकल एग्जाम कराने की तैयारी भी कर रहा है। पेपर की सुरक्षा के मद्देनजर कई केंद्रों पर इस साल भी ऑनलाइन पेपर भेजे जाएंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

---
2019 की बोर्ड परीक्षाओं की तरह ही 2020 में भी 15 फरवरी से एग्जाम कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी हो जाएगा। इस बार शुरुआत में मुख्य विषय आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed