CBSE 12th Result 2020: साइंस ग्रुप में आर्यमन मिहिर सेठ बने उत्तराखंड टॉपर, ओवरऑल मेरिट में पाया दूसरा स्थान
- इससे पहले 10वीं में भी प्रदेश में पाया था दूसरा स्थान
- एडीजी दीपम सेठ के दूसरे बेटे ने भी कमाया नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एडीजी एवं वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर आईजी नार्थवेस्ट फ्रंस्टियर, आईटीबीपी दीपम सेठ के छोटे बेटे आर्यमन मिहिर सेठ ने साइंस ग्रुप में प्रदेश में टॉप किया है। इसके अलावा वह ओवरऑल मेरिट में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे हैं। इससे पहले वह 10वीं में भी प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर चुके हैं।
सोमवार को आए 12वीं के नतीजों में एडीजी दीपम सेठ के छोटे बेटे आर्यमान मिहिर सेठ ने फिर नाम रोशन कर दिया। आर्यमान ने 500 में से 497 अंकों के साथ प्रदेश में ओवरऑल दूसरा और साइंस ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया है। रोचक बात यह भी है कि बड़े भाई की तरह छोटा भाई भी पढ़ाई के अलावा खेलों में नाम कमा रहा है। आर्यमान ने दो साल पहले 10वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2020: रोजाना किया 25 किमी का सफर और पा लिया मुकाम, पढ़ें ऐसे ही कुछ होनहारों की कहानी
उनका सपना एस्ट्रो फिजिक्स में शोध करना है। आर्यमान से पहले उनके बड़े भाई शुभांकर मिहिर सेठ ने ब्राइटलैंड से 10वीं में पूरे प्रदेश में 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था। बड़े भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए आर्यमान ने दूसरी बार यह कामयाबी हासिल की है।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं आर्यमन
आर्यन बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की फैलोशिप पास करने वाले आर्यमन ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट और राष्ट्रीय पदक विजेता हैं।
एस्ट्रो फिजिक्स में शोध की चाहत
आर्यमन का सपना इंजीनियरिंग करने के बाद एस्ट्रो फिजिक्स में शोध करना है। उन्होंने जनवरी में हुई जेईई मेन परीक्षा में 99.95 परसेंटाइल स्कोर किया था। अब वह आईआईटी दाखिलों की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं।
मां बनवाती थी टाइम टेबल
आर्यमान के पिता दीपम सेठ और मां डॉ. गौरी सेठ ने भी बेटे के साथ खूब मेहनत की। मां डॉ. गौरी अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। उन्होंने बताया कि वह हमेशा इस बात का ख्याल रखती थी कि बेटे का पढ़ाई का टाइम टेबल सही तरह से बन जाए। इसके लिए वह टाइम टेबल बनवाने में मदद करती थी।
आर्यमान का रिपोर्ट कार्ड
इंगलिश-100
फिजिकल एजुकेशन-100
फिजिक्स-99
केमिस्ट्री-99
मैथ्स-99