फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cbse Board 10th class Result declared today and students can check result here

CBSE 10th Result 2021: रिजल्ट जारी, उत्तराखंड में छात्रों और यूपी में छात्राओं ने मारी बाजी

Tue, 03 Aug 2021 08:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Aug 2021 08:26 PM IST
सार

बता दें कि परिणाम व्यक्तिगत और स्कूल-वार आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
Cbse Board 10th class Result declared today and students can check result here
दसवीं में 99.60 फीसद अंक पाने वाले धैर्य और राशि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज मंगलवार को कक्षा 10वीं का परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित कर दिया है। वहीं, 10वीं की परीक्षा में डीएसबी स्कूल ऋषिकेश की राशि अरोड़ा ने 99.60 अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव सहगल ने बताया कि छात्रा के पिता प्रवीण अरोड़ा तिलक मार्ग पर इलेक्ट्रिकल की दुकान चलाते हैं। छात्रा की मां रितु अरोड़ा ग्रहणी हैं। छात्रा ने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


कुमाऊं में रुद्रपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल के छात्र धैर्य अरोरा ने 99.60 प्रतिशत, छात्र अंशित अग्रवाल ने 99.40 फीसदी व छात्रा अनन्या गर्ग ने 99.20 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड के नौ जिलों में लड़कों का पासिंग प्रतिशत रहा 100 फीसदी
सीबीएसई के 10वीं के बोर्ड में अधिकतर स्कूलों का परिणाम 100 फीसदी रहा। जहां एक ओर उत्तराखंड में पास होने वाले लड़कों की संख्या अधिक रही तो वहीं उत्तर प्रदेश में पास होने वाली लड़कियों की संख्या अधिक रही। उत्तराखंड के नौ जिलों में लड़कों और आठ जिलों में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 100 फीसदी रहा। यूपी के आठ जिलों में से किसी भी जिले का पासिंग प्रतिशत 100 फीसदी के आंकड़े को नहीं छू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के सभी 13 जिले और यूपी के आठ जिलों के स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हैं। प्रदेश के 13 जिलों के नौ स्कूलों में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 100 फीसदी रहा। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल जिले में छात्राओं और छात्रों का पासिंग प्रतिशत 100 फीसदी रहा। चंपावत, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 100 फीसदी रहने से देहरादून रीजन में छात्राओं के मुकाबले छात्र आगे रहे। उधर यूपी के जेपी नगर में सबसे अधिक 99.89 फीसदी लड़कियां पास हुईं। यूपी के बदायूं जिले में सबसे कम 94 फीसदी ही लड़कियां पास हो सकीं। हालांकि इस जिले में लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया और पास होने वाले लड़कों का प्रतिशत 99.63 फीसदी रहा। 

परिणाम व्यक्तिगत और स्कूल-वार आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है। छात्र रोल नंबर और अन्य विवरण का उपयोग करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 

यहां देख सकते हैं दसवीं का परिणाम
विद्यार्थी कक्षा 10वीं का परिणाम विभिन्न वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स की सूची नीचे दी गई है।
cbseresults.nic.in 2021
cbse.gov.in

12वीं में 15.42 प्रतिशत बढ़ा दून रीजन का रिजल्ट

सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम 30 जुलाई को जारी किया गया था। देहरादून रीजन का परिणाम बीते दो सालों की तुलना में इस बार 15.42 फीसदी अधिक रहा। जबकि 98.64 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की। सीबीएसई के देहरादून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 और उत्तरप्रदेश के आठ जिलों के स्कूल आते हैं।



इस साल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए देहरादून रीजन में उत्तराखंड के 486 और यूपी के 336 स्कूलों के 71063 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 67421 नियमित और 3642 प्राइवेट छात्र थे। स्कूलों के 64531 में से 63654 छात्रों ने परीक्षा पास की। देहरादून रीजन के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने पास हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड परिणाम बनाने में पूरी पारदर्शिता एवं गाइडलाइन का पालन किया गया है। 

12वीं में राघव और शताक्षी ने पाए थे सबसे ज्यादा अंक
बता दें कि 12वीं में काशीपुर के लिटिल स्कॉलर स्कूल के छात्र राघव जिंदल ने कुमाऊं में सर्वाधिक 99.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। जबकि गढ़वाल में ऋषिकेश की बेटी शताक्षी गुप्ता ने सबसे ज्यादा 99.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

पिछले तीन साल का 12वीं का रिजल्ट प्रतिशत
2019    73.57 फीसदी
2020    83.22 फीसदी
2021    98.64 फीसदी

परीक्षा के आवेदन के लिए सीबीएसई ने खोला पोर्टल

सीबीएसई की ओर से बोर्ड रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। परीक्षा देने के इच्छुक छात्र पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को इसकी सूचना स्कूलों को भी देनी होगी। 10 विषयों की लिखित परीक्षा 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच हो सकती है।

कोरोना के चलते बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद सीबीएसई ने पुरानी व वर्तमान दोनों कक्षाओं के अंक, प्रोजेक्ट और असाइनमेंट के आधार पर छात्रों को नंबर दिए हैैं। अंक वितरण की इस प्रणाली से कई छात्र संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे छात्रों को बोर्ड ने लिखित परीक्षा देने का मौका दिया है। सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए सीबीएसई के पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

इसके लिए पोर्टल खोल दिया है। साथ ही परीक्षा देने के इच्छुक छात्रों को इसकी सूचना अपने स्कूल को भी देनी होगी। स्कूल की ओर से ऐसे छात्रों की सूची के साथ पूरी रिपोर्ट बोर्ड को भेजी जाएगी। इसके बाद असंतुष्ट छात्रों के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम पर अंतिम निर्णय कोरोना संक्रमण की स्थिति के अनुसार कुछ दिन बाद लिया जाएगा। लिखित परीक्षा में आने वाले अंक से ही फाइनल रिजल्ट बनाया जाएगा। इस संबंध में सभी स्कूलों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed