CBSE 12th Result 2019: दूध बेचने वाले की बेटी ने किया टॉप, घर में जश्न का माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की छात्रा कंचन कनवाल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय ही नहीं नैनीताल नगर भी टॉप किया है।
एक सामान्य से घर से ताल्लुक रखने वाली कंचन के पिता कुबेर सिंह कनवाल बजून खुर्पाताल में खेती करने के साथ ही दूध बेचकर गुजारा करते हैं। माता पुष्पा देवी गृहणी हैं। कंचन ने बचपन से ही घर से दूर अपनी रिश्ते की दादी गंगा देवी के पास नैनीताल में रहकर पढ़ाई की। कंचन ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों, चाचा पवन चंद्र और दीपक को दिया है।
रोजाना चार से पांच घंटे घर पर ही पढ़ाई की
कंचन ने बताया कि बिना ट्यूशन के रोजाना चार से पांच घंटे घर पर ही पढ़ाई कर उसने यह उपलब्धि हासिल की है। वह आईएएस अफसर बनना चाहती हैं। राजनीतिक शास्त्र उनका पसंदीदा विषय रहा है। इसके अलावा उन्हें गाने और किताबें पढ़ने का शौक है। छोटा भाई राहुल नगर स्थित सैनिक स्कूल में 10वीं और छोटी बहन पूजा कनवाल गांव खुर्पाताल के सरकारी विद्यालय में 7वीं की छात्रा है।
कंचन ने 10वीं की परीक्षा भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। कंचन की इस उपलब्धि पर उसके विद्यालय और घर में जश्न का माहौल है। कंचन ने कला वर्ग से इतिहास में 100 में से 100, राजनीति शास्त्र में 100, भूगोल में 98, अंग्रेजी में 97, हिंदी में 96, और शारीरिक शिक्षा में 97 अंक हासिल किए हैं।